Aaj Ka Rashifal 28 September 2026: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज शाम 7 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। आज द्वितीया तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा, जबकि सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा, इसके बाद अश्विनी नक्षत्र शुरू होगा। आज अशून्य शयन द्वितीया का व्रत भी रखा जाएगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल।
मेष राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन राहत भरा रहेगा और वे पढ़ाई के लिए नया शेड्यूल बनाने का विचार कर सकते हैं। फोन का इस्तेमाल कम करना बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें और किसी को उधार पैसा देने से पहले सोच-विचार करें। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्लान बन सकता है। किसी समस्या का जल्द समाधान मिलने की संभावना है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके कामों में सफलता दिला सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
वृष राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होने की संभावना है। परिवार में मधुरता बनी रहेगी और संतान की ओर से सुख मिलेगा। किसी मित्र की कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 3
मिथुन राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। कारोबार बढ़ाने के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। उधार दिया हुआ पैसा अचानक वापस मिलने की संभावना है। व्यापार में किसी व्यक्ति से लाभ मिल सकता है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में किसी कार्यक्रम के कारण आपके शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। पहले से शुरू किए गए कई काम पूरे होंगे और धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं।
शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 6
कर्क राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपका पूरा ध्यान काम पूरा करने पर रहेगा। किस्मत का साथ मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। बड़ी कंपनियों में काम करने वाले लोगों के लिए दिन खास रहेगा। जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं। अपना बिजनेस शुरू करने की योजना बना रही महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5
सिंह राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। आप जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखने के लिए संतुलित आहार पर ध्यान दें। व्यवहार में सकारात्मक बदलाव से नए मित्र बन सकते हैं। दूसरों की मदद करने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 4
कन्या राशि
आज आपका दिन अच्छे मूड के साथ शुरू होगा। माता-पिता से किसी काम के लिए मिली सलाह आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। महिलाओं के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। व्यापारी वर्ग जरूरी मीटिंग में शामिल हो सकता है। पुराने ऋण से छुटकारा मिलने से चिंता कम होगी। घूमने का प्लान बन सकता है और सिरदर्द की समस्या से राहत मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 9
तुला राशि
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। विरोधी पक्ष आपसे दूरी बनाए रखेगा। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। लेखकों के लिए दिन रचनात्मक रहेगा और उनकी नई रचना को पसंद किया जा सकता है। परिवार में नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल रहेगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों की कलाकृति को सराहना मिल सकती है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 1
वृश्चिक राशि
आज दिन की शुरुआत आपके अनुकूल रहेगी। बिजनेस ट्रिप पर जाने से पहले घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिल सकता है। कूरियर कारोबार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आपकी मेहनत देखकर जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। तली-भुनी चीजों से बचना बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 7
धनु राशि
आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ लंबी बातचीत से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। दोस्तों के साथ घर पर फिल्म देखने की योजना बन सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है। किसी खास काम में सफलता मिल सकती है और नए विचार मन में आएंगे। माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 2
मकर राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा और किसी अच्छे रेस्तरां में जाने का प्लान बन सकता है। किसी जिम्मेदारी को नजरअंदाज करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च कर सकते हैं।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2
कुंभ राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी बात को लेकर थोड़ी उलझन हो सकती है। परिवार के साथ बाहर फिल्म देखने का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी में शामिल होने का मौका मिलेगा। नई स्किल सीख सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। नई कार खरीदने का विचार मन में आ सकता है। आर्थिक मामलों में विशेषज्ञ से सलाह लेना लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है, हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 7
मीन राशि
आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपके अच्छे विचार समाज में अलग पहचान बनाने में मदद कर सकते हैं। घर पर फूलों की सजावट करवा सकते हैं। कॉन्ट्रैक्टर के लिए दिन धन लाभ देने वाला रहेगा। दैनिक दिनचर्या में बदलाव करने का विचार आ सकता है। कारोबार में काम करने का नया तरीका फायदा पहुंचा सकता है। प्रेमी जोड़े फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं। घर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हो सकता है।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 6
