Dhamtari News : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा बेचने निकला आरोपी गिरफ्तार, 71 हजार 600 रुपये का मशरूका जब्त

Dhamtari News : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा बेचने निकला आरोपी गिरफ्तार, 71 हजार 600 रुपये का मशरूका जब्त

Chhattisgarh Dhamtari News: धमतरी। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एकलव्य स्टेडियम के पास चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्टेडियम के पास एक संदिग्ध युवक मादक पदार्थ लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर एसआई संदीप अनंत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3.08 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 61 हजार 600 रुपये बताई गई है। इसके अलावा आरोपी के पास से करीब 10 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस के मुताबिक जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 71 हजार 600 रुपये है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 33 वर्षीय विवेक नरसिंग दानी, निवासी सुंदरगंज वार्ड, धमतरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी को चिट्टा कहां से मिला और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति या नेटवर्क की भूमिका है या नहीं।

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Related Articles