Aaj Ka Rashifal: आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान, जानें लकी रंग और अंक

Aaj Ka Rashifal: आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान, जानें लकी रंग और अंक

Aaj Ka Rashifal: 9 सितंबर 2026। आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और बुधवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। आज रात 9 बजकर 53 मिनट तक शिव योग रहेगा। वहीं दोपहर 3 बजकर 15 मिनट तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज मास शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा आज अघोर चतुर्दशी भी है। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन और क्या रहेगा आपका शुभ रंग और शुभ अंक।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। जमीन या मकान खरीदने की योजना बन सकती है। आपको किसी बड़ी कंपनी में नौकरी का अवसर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी की मदद से राजनीति के क्षेत्र में काम करने का अवसर भी मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 8।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। ऑफिस में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और जूनियर आपसे प्रेरित होंगे। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी छवि मजबूत होगी। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। पड़ोसी के साथ रिश्तों में सुधार आएगा और किसी समारोह में आमंत्रण मिल सकता है। पढ़ाई में किसी सीनियर की मदद लेने से विषय को समझने में आसानी होगी। शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 7।

मिथुन राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा, लेकिन खर्च की अधिकता पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। नौकरी में ट्रांसफर से जुड़ी सूचना मिल सकती है। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा और आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। आप किसी व्यक्ति से काफी प्रेरित होंगे और उनके जैसा बनने का प्रयास करेंगे। किसी काम को धैर्यपूर्वक करने से सफलता की संभावना बढ़ेगी। शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 2।

कर्क राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ करें और अपनी दिनचर्या में हेल्दी फूड शामिल करें। बच्चे आपसे अपने मन की बात साझा कर सकते हैं, ऐसे में उन्हें प्यार से समझाएं। अगर शॉपिंग का प्लान बना रहे हैं तो पहले सामान की सूची तैयार कर लें। घर में शादी-विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है, जिससे पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। शुभ रंग- काला, शुभ अंक- 1।

सिंह राशि: आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आप रोजगार के नए अवसर तलाशेंगे। तरोताजा महसूस करने से अपने कार्य समय पर पूरे करने में सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता से आय के नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस राशि की महिलाएं अपने काम को आगे बढ़ाएंगी और उन्हें अपने कार्यों की पहचान मिलेगी। शुभ रंग- सिल्वर, शुभ अंक- 6।

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहेगा। निजी जीवन से जुड़े कुछ अहम फैसले ले सकते हैं, जिनका प्रभाव भविष्य में दिखाई देगा। परिवार की कुछ जिम्मेदारियां आपको सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप अच्छी तरह पूरा करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा, जिससे मन शांत रहेगा। सामाजिक समारोह में शामिल होकर मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। भोजन में हल्का खाना आपके लिए बेहतर रहेगा। शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 3।

तुला राशि: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों को अच्छा धन लाभ हो सकता है। किसी से बातचीत करते समय अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। बच्चे आपके काम में हाथ बटाएंगे, जिससे आपको खुशी होगी। किसी काम को पूरी लगन के साथ करने पर सफलता मिलेगी। किसी की मदद से सरकारी काम पूरे होने के योग हैं। शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 5।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। नया कारोबार शुरू करने का विचार बना सकते हैं, लेकिन बड़े-बुजुर्गों की सलाह लेना उचित रहेगा। इस राशि के लेखक अपनी पुस्तक प्रकाशित करवा सकते हैं, जिसे लोगों की सराहना मिल सकती है। किसी विषय को लेकर ज्यादा सोचने से बचें, वरना मानसिक उलझन बढ़ सकती है और स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होंगे और नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। शुभ रंग- गोल्डन, शुभ अंक- 8।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। टेक्नोलॉजी की मदद से किसी काम को जल्द पूरा कर लेंगे। करियर के लिए मीडिया क्षेत्र का चुनाव कर सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। वैवाहिक जीवन में आपसी लगाव बढ़ेगा और परेशानियों से राहत मिलेगी। लवमेट के साथ किसी मुद्दे पर बातचीत करने से रिश्ते की गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। शुभ रंग- पिच, शुभ अंक- 6।

मकर राशि: आज का दिन बढ़िया रहेगा। धन लाभ के कई अच्छे अवसर मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने कार्य पूरे करने के बाद नए कार्यों की योजना बनाएंगे। इस राशि के छात्र प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और किसी समस्या से राहत मिलने पर मन प्रसन्न रहेगा। शुभ रंग- मैजेंटा, शुभ अंक- 9।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बिजनेस को दूसरी जगह शिफ्ट करने से पहले उस स्थान की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कई उलझनें दूर होंगी। बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। किसी काम को समझदारी और साहस के साथ पूरा करने पर लोगों से प्रशंसा मिलेगी। शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 7।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। फैक्ट्री खोलने का विचार कर सकते हैं और इसमें भाई का सहयोग मिलेगा। फैशन डिजाइनर्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। बिजनेस में ऑनलाइन माध्यम से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे और परिवार का सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्र अपने कोर्स में बदलाव कर सकते हैं, जिससे दूसरे विषयों को समझने में आसानी होगी। शुभ रंग- बैंगनी, शुभ अंक- 2।


Related Articles