Raipur News : कृष्ण जन्माष्टमी पर क्लब में दिखा उत्साह, स्वास्थ्य के साथ संस्कृति से जुड़ने का दिया संदेश

Raipur News : कृष्ण जन्माष्टमी पर क्लब में दिखा उत्साह, स्वास्थ्य के साथ संस्कृति से जुड़ने का दिया संदेश

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। नारामयाह फिटनेस एंड न्यूट्रिशन क्लब में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्लब परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ जन्माष्टमी उत्सव की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पारंपरिक और मनमोहक वेशभूषा में पहुंचे सदस्यों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान भक्ति गीतों, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मटका फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग भर दी।

श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव से जुड़े भजनों और गीतों से क्लब परिसर भक्तिमय हो गया। उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है। आयोजन के दौरान सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला।


Related Articles