Congress Incharge Change: नई दिल्ली। कांग्रेस हाईकमान ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए कई राज्यों के प्रभारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं। इसके तहत सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि सचिन पायलट को पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुखदेव भगत झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और वर्तमान में लोहरदगा (ST) लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर पहली बार संसद में प्रवेश किया था।


