CG Korba News: कोरबा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 12 कार्यों के लिए 1.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति

CG Korba News: कोरबा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 12 कार्यों के लिए 1.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति

कोरबा। नगर के विकास को लगातार गति मिल रही है। नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से वित्तीय वर्ष 2026-27 में अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से कोरबा नगर के विभिन्न वार्डों में 12 विकास कार्यों के लिए कुल 1.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इन कार्यों के पूरा होने से शहर में जल निकासी, सामुदायिक सुविधाओं, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से जुड़ी अधोसंरचना के साथ सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण को मजबूती मिलेगी।

स्वीकृत कार्यों में नाली एवं कलवर्ट निर्माण, सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच, घाट, शेड, डोम शेड, बाउंड्रीवॉल और तालाब सौंदर्यीकरण जैसे कार्य शामिल हैं। अलग-अलग वार्डों में इन विकास कार्यों के जरिए नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

इन विकास कार्यों को मिली मंजूरी

  • वार्ड क्रमांक 44, नेहरूनगर बालको: शिव बालक तोमर के घर से सुरेंद्र के घर तक आरसीसी कवर्ड नाली एवं कलवर्ट निर्माण – 15 लाख रुपये।
  • वार्ड क्रमांक 07, खांटी मोहल्ला: शिव मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण – 5 लाख रुपये।
  • वार्ड क्रमांक 07, धनुवारपारा गढ़ी मोहल्ला: नदी किनारे घाट निर्माण – 10 लाख रुपये।
  • वार्ड क्रमांक 58, साडा कॉलोनी दर्री: कबीर भवन के पीछे सामुदायिक भवन निर्माण – 10 लाख रुपये।
  • वार्ड क्रमांक 26, पं. रविशंकर शुक्ल नगर: कृष्णानगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर के पास बाउंड्रीवॉल एवं अन्य विस्तार कार्य – 15 लाख रुपये।
  • वार्ड क्रमांक 36, रिसदी: राजवाड़े दुकान के समीप पंडाल के पास शेड निर्माण – 10 लाख रुपये।
  • वार्ड क्रमांक 28, बुधवारी: साईं गजानन मंदिर के पास डोम शेड एवं अन्य विस्तार कार्य – 20 लाख रुपये।
  • वार्ड क्रमांक 60, दर्री टांगामार: कोटवार घर के पास सामुदायिक भवन निर्माण – 10 लाख रुपये।
  • वार्ड क्रमांक 41, डुग्गूपारा बालको: उबकापारा तालाब का सौंदर्यीकरण एवं अन्य विस्तार कार्य – 5 लाख रुपये।
  • वार्ड क्रमांक 15, पंप हाउस: झरनापारा में सामुदायिक भवन निर्माण – 20 लाख रुपये।
  • वार्ड क्रमांक 31: राधा कृष्ण मंदिर के पास सामुदायिक भवन एवं बाउंड्रीवॉल निर्माण – 20 लाख रुपये।
  • वार्ड क्रमांक 08, मोतीसागर पारा: मुक्तिधाम के पास कलवर्ट एवं नाली निर्माण – 10 लाख रुपये।

इन विकास कार्यों की स्वीकृति से कोरबा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद है। नगर के अलग-अलग वार्डों में होने वाले इन कार्यों से नागरिकों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ सार्वजनिक स्थलों का विकास भी होगा।


Related Articles