Gold-Silver Rate Today: सोने- चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें आज का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate Today: सोने- चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें आज का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate Today: अगस्त महीने में लगातार उतार-चढ़ाव के बाद सितंबर का महीना लगते ही सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। 2 सितंबर 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव गिरकर 1,50,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,28,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1.53 लाख प्रति 10 ग्राम और 1 किलो चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए पर है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई ।

बुधवार का इंदौर-भोपाल का ताजा भाव

  • 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,52,070 रुपये दर्ज किया गया है।
  • गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,400 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।
  • 18 कैरेट सोने का दाम 1,14,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,45,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।

दिल्ली-जयपुर जैसे प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट

  • बड़े शहरों की बात करें तो मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,170 दर्ज किया गया है। इसके अलावा 22 कैरेट का भाव 1,39,500 और 18 कैरेट का भाव 1,14,170 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,45,000 प्रति किग्रा के आसपास चल रहा है।
  • चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत  2,50,000 रुपये बनी हुई है।

Related Articles