Chhattisgarh Bhilai News: भिलाई: श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने अपनी धर्मपत्नी रंजनी बघेल और पुत्रवधू पल्लवी बघेल के साथ सेक्टर-5 भिलाई स्थित श्री भद्रेश्वर महाकाल शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
मंदिर में पंडित विजय शंकर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन कराया। सांसद विजय बघेल और उनके परिवार ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर देश-प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का पावन अवसर है। उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और प्रत्येक परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।

