Aaj Ka Rashifal: अगस्त का आखिरी सप्ताह मेष, वृषभ, सिंह, कन्या और तुला राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति इन पांच राशियों के लिए करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और प्रेम संबंधों में सकारात्मक परिणाम के संकेत दे रही है। मेहनत का अच्छा फल मिलने के साथ कई जातकों के अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं।
सप्ताह की शुरुआत में सिंह राशि में बुध, सूर्य और केतु की मौजूदगी से त्रिग्रही योग बनेगा। चंद्रमा धनु राशि में, शुक्र कन्या राशि में और मंगल मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं गुरु कर्क, शनि मीन और राहु कुंभ राशि में स्थित रहेंगे। ग्रहों की इस स्थिति का पांच राशियों पर विशेष रूप से शुभ प्रभाव पड़ सकता है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए नया सप्ताह काफी लकी साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलेंगे और नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की संभावना है। लव लाइफ में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पार्टनर के साथ घूमने का प्लान भी बन सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और साथ में अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। नौकरी या कारोबार में आपकी मेहनत नजर आएगी। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को सफलता के साथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। लव लाइफ में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी और रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम और करियर दोनों लिहाज से अनुकूल रहेगा। पूरे सप्ताह पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और कहीं घूमने का कार्यक्रम भी बन सकता है। निवेश से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। किसी महत्वपूर्ण काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। कुल मिलाकर सप्ताह सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा।

