Rahul Gandhi Protest: संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित की FIR दर्ज कराने की मांग

Rahul Gandhi Protest: संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित की FIR दर्ज कराने की मांग

Rahul Gandhi Protest: नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। वह जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान पैलेट गन से घायल हुए साहिल लोचब को साथ लेकर डीसीपी कार्यालय पहुंचे थे। राहुल गांधी ने मामले में अब तक हुई पुलिस कार्रवाई और जांच की स्थिति की जानकारी मांगी।

FIR दर्ज नहीं होने का आरोप

पैलेट गन पीड़ित साहिल लोचब का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उनकी शिकायत पर FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया। राहुल गांधी और साहिल पहले कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। इसके बाद दोनों FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट स्थित DCP ऑफिस पहुंचे। राहुल गांधी ने पुलिस अधिकारियों से मामले में अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी। उन्होंने अधिकारियों से सीधे बातचीत कर जांच की वर्तमान स्थिति जानने की कोशिश की।

FIR दर्ज होने तक धरने पर रहने का दावा

रायबरेली से लोकसभा सांसद राहुल गांधी अब संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं। बताया गया है कि वह FIR दर्ज होने तक धरने पर बैठे रहने की बात कह रहे हैं। राहुल गांधी का कहना है कि शिकायत पर पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए। मामले को लेकर पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच बातचीत जारी है।


Related Articles