Raipur News: असम बाढ़ पीड़ित परिवारों के राहत-पुनर्वास के लिए छत्तीसगढ़ देगा 5 करोड़, राज्यपाल को सौंपा चेक

Raipur News: असम बाढ़ पीड़ित परिवारों के राहत-पुनर्वास के लिए छत्तीसगढ़ देगा 5 करोड़, राज्यपाल को सौंपा चेक

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल रमेन डेका ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक राज्यपाल रमेन डेका को सौंपा। यह राशि असम के बाढ़ प्रभावित परिवारों के राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए दी गई है।

राज्यपाल रमेन डेका 16 अगस्त को असम के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने असम में बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता असम के भाई-बहनों के साथ मजबूती से खड़ी है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद रहे।


Related Articles