Chhattisgarh Balod News: बालोद। डौंडी परीक्षेत्र के चिहरो कक्ष क्रमांक 126 आरएफ में वन विभाग की टीम ने अवैध शिकार की तैयारी कर रहे एक शिकारी को पकड़ लिया। शिकारी ने वन्य जीवों के शिकार के लिए जंगल में जाल बिछाकर रखा था, लेकिन किसी वन्य जीव के जाल में फंसने से पहले ही वन विभाग की टीम ने उसे दबोच लिया।
मामले में ग्राम तेवड़ा (आमाबेड़ा) निवासी सुधु राम आंचला पिता ऐतवारु राम आंचला को 15 अगस्त को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। आरोपी के पास से बांस की गुलेल, मिट्टी से बनी गोलियां, एक टंगिया, एक गैंती और वन्य जीवों के शिकार के लिए तीन जालियां बरामद की गईं।
देर शाम होने के कारण आरोपी को वन विभाग ने डौंडी पुलिस की अभिरक्षा में रखा है। उसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ दिनों से अपने गांव तेवड़ा से आकर चिहरो में रह रहा था। कार्रवाई के दौरान डौंडी रेंजर जीवन भोंडेकर, दल्लीराजहरा रेंजर संतोष ठाकुर, एसडीओ एमसी डहरे सहित वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

