Chhattisgarh Sakti News: सक्ती। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसौद में जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) वासु जैन का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और छात्र-छात्राओं को करियर मार्गदर्शन प्रदान किया।
CEO वासु जैन ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए शिक्षा, करियर निर्माण और भविष्य की संभावनाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। अपने बीच जिला पंचायत CEO को पाकर विद्यार्थी काफी उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को समझते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने और बेहतर भविष्य के लिए लगातार प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा और जनपद पंचायत जैजैपुर के CEO संदीप कश्यप का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि कैलाश बंजारे, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और समस्त स्टाफ भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने CEO वासु जैन के मार्गदर्शन को ध्यानपूर्वक सुना और अपने भविष्य को लेकर प्रेरणा प्राप्त की। विद्यालय परिवार ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के आगमन और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

