Raipur News: किरण सिंह देव से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे बीएल संतोष, सांसद लक्ष्मी वर्मा और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Raipur News: किरण सिंह देव से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे बीएल संतोष, सांसद लक्ष्मी वर्मा और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिलने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का सिलसिला जारी है। बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर किरण सिंह देव से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।

छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए इसकी जानकारी साझा की। पार्टी की ओर से बताया गया कि बीएल संतोष, लक्ष्मी वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े ने अस्पताल पहुंचकर किरण सिंह देव से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

बता दें कि किरण सिंह देव 29 जुलाई को उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में घायल हो गए थे। यह हादसा झांसी-ललितपुर हाईवे पर उस समय हुआ, जब वे परिवार के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। बताया गया कि सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रक से टकरा गई।

हादसे के समय किरण सिंह देव के साथ उनके सुरक्षा में तैनात पीएसओ भी वाहन में मौजूद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरी कार से सफर कर रहे थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हादसे में कार चालक को भी चोटें आई थीं।

इसके बाद बेहतर इलाज के लिए किरण सिंह देव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने और स्वास्थ्य की जानकारी लेने का सिलसिला लगातार जारी है।


Related Articles