Raipur News: रायपुर में होटल मैनेजर पर जानलेवा हमला, CCTV के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Raipur News: रायपुर में होटल मैनेजर पर जानलेवा हमला, CCTV के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित ‘मद्रासी बाइट पॉइंट’ बिरयानी सेंटर में बिरयानी के पैसे मांगने पर होटल मैनेजर पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपियों ने बीयर की बोतल से उसके सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ युवक होटल में बिरयानी लेने पहुंचे थे। बिरयानी लेने के बाद वे बिना भुगतान किए वहां से जाने लगे। होटल मैनेजर ने जब उनसे बिल का भुगतान करने को कहा तो दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान बदमाशों ने बीयर की बोतल से होटल मैनेजर के सिर पर हमला कर दिया। हमले में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर देवेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है।


Related Articles