Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। नगर पंचायत उतई में आगामी 12 अगस्त को हरेली तिहार धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में सोमवार को सर्वछत्तीसगढ़ीया समाज की बैठक मेघ मार्केट स्थित दिनेश साहू की दुकान पर आयोजित की गई। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों तथा समाज के पदाधिकारियों ने शामिल होकर हरेली उत्सव की रूपरेखा पर चर्चा की और सर्वसम्मति से आयोजन को सफल बनाने का निर्णय लिया।
बैठक में तय किया गया कि हरेली उत्सव के अवसर पर गेड़ी दौड़, जलेबी दौड़, गोली-चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, कबड्डी प्रतियोगिता सहित विभिन्न पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा बालक-बालिकाओं एवं बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी, जिससे छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में सर्वछत्तीसगढ़ीया समाज के संरक्षक भीष्म हिरवानी, अध्यक्ष मोतीलाल वर्मा, प्रेमलाल पटेल, दिनेश साहू, शिवनारायण देशमुख, कोषाध्यक्ष भोला चंद्राकर, सोनू राजपूत, मोरजध्वज वर्मा, राकेश देवांगन, नीलम गढ़े, खुबीराम साहू, टीकम डोंडे, हरीश यादव, मुकेश साहू, भावेश साहू, नरेंद्र साहू, कामिनी निर्मलकर, द्वारिका साहू, संगीत रजक तथा सचिव बहादुर सिंह नेताम सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में सभी ने हरेली तिहार को पारंपरिक उत्साह और सामूहिक सहभागिता के साथ मनाने का संकल्प लिया तथा नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

