Surajpur Latest News : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब नहीं जाना होगा बाहर: प्रतापपुर में तक्षशिला एकेडमी का भव्य शुभारंभ

Surajpur Latest News : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब नहीं जाना होगा बाहर: प्रतापपुर में तक्षशिला एकेडमी का भव्य शुभारंभ

Surajpur Latest News: सूरजपुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर नगर के कॉलेज रोड स्थित तक्षशिला एकेडमी का सोमवार को भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, शिक्षक, पत्रकार और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। एकेडमी के शुरू होने से अब स्थानीय युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

संस्थान प्रबंधन ने बताया कि तक्षशिला एकेडमी का उद्देश्य ग्रामीण और अंचल के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराना है। यहां CG Vyapam, SSC, Banking, Railway, Agniveer, CG Police और शिक्षक भर्ती जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में कराई जाएगी।

एकेडमी में नवीनतम सिलेबस के अनुरूप अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट सीरीज, करंट अफेयर्स, डाउट क्लास और अनुशासित अध्ययन वातावरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि विद्यार्थी बेहतर तैयारी कर सफलता हासिल कर सकें। संस्थान का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल कोचिंग देना नहीं, बल्कि युवाओं को सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करना है।

शुभारंभ समारोह में पत्रकार जाहिद अंसारी, पत्रकार रमेश देवांगन, मिश्रा स्टेशनरी के संचालक विशाल कुमार, संस्थान संचालक मनोज कुमार, शिक्षक सुजीत कुमार, नरेंद्र विश्वकर्मा, राजीव कुमार, राजेंद्र, संतोष, रविंद्र, केवल, आदित्य कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र और नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को क्षेत्र के युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।


Related Articles