Durg Police Transfer: दुर्ग पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसएसपी विजय अग्रवाल ने 6 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले

Durg Police Transfer: दुर्ग पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसएसपी विजय अग्रवाल ने 6 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले

Durg Police Transfer: दुर्ग। दुर्ग जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रशासनिक कारणों से जिले में पदस्थ छह निरीक्षक, उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश 21 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा।

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक राकेश खुटेश्वर को रक्षित केंद्र दुर्ग से थाना प्रभारी जामुल बनाया गया है। वहीं निरीक्षक हुबलाल चंद्राकर को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी रानीतराई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह उपनिरीक्षक कमल सिंह सेंगर का तबादला रानीतराई थाना से खुर्सीपार थाना किया गया है। उपनिरीक्षक वेदराम चंद्रवंशी को पुलगांव थाना से धमधा थाना भेजा गया है। उपनिरीक्षक प्रमोद सिन्हा का स्थानांतरण धमधा थाना से पुरानी भिलाई थाना किया गया है। वहीं सहायक उपनिरीक्षक अश्वनी सिंह को धमधा थाना से पुलगांव थाना पदस्थ किया गया है।

पुलिस विभाग के अनुसार यह सभी तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना विलंब अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।


Related Articles