Jagdalpur News: बिलासपुर के बाद अब रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर में छात्रों से संवाद करेगी कांग्रेस

Jagdalpur News: बिलासपुर के बाद अब रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर में छात्रों से संवाद करेगी कांग्रेस

Chhattisgarh Jagdalpur News: जगदलपुर। कांग्रेस पार्टी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार अब छत्तीसगढ़ के चार और संभागों में करने जा रही है। इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने दी।

दीपक बैज ने बताया कि NEET पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्रों से जुड़े अन्य मुद्दों पर सीधे संवाद करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत आने वाले समय में रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरुआत छत्तीसगढ़ में 12 जुलाई को बिलासपुर संभाग से की गई थी। अब इसके अगले चरण में अन्य चार संभागों के छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना जाएगा।

PCC अध्यक्ष ने कहा कि इन कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कांग्रेस का उद्देश्य छात्रों की आवाज को मंच देना और शिक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।


Related Articles