Raipur News: रेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा निवेश, ₹51 हजार करोड़ की परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान

Raipur News: रेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा निवेश, ₹51 हजार करोड़ की परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क के विस्तार को लेकर केंद्र सरकार बड़े स्तर पर काम कर रही है। प्रदेश में लगभग 51 हजार करोड़ रुपये की रेल परियोजनाएं प्रगति पर हैं। लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक रेल नेटवर्क को 1,100 रूट किलोमीटर से बढ़ाकर 2,200 रूट किलोमीटर किया जाए, जिससे प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी और परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलेगी।

राज्य में खर्सिया-नया रायपुर-परमलकसा (₹7,854 करोड़), रावघाट-जगदलपुर (140 किमी, ₹3,513 करोड़), कोरबा-अंबिकापुर (180 किमी) और गढ़चिरौली-बचेली (490 किमी) रेल लाइन परियोजनाओं पर डीपीआर और अंतिम सर्वे का कार्य जारी है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से कई क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

इसी क्रम में धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा (291.88 किमी) रेल लाइन को जून 2026 में विशेष रेल परियोजना घोषित किया गया है। इसके पूरा होने पर जशपुर जिला पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा, जिससे क्षेत्र के विकास और आवागमन को बड़ा लाभ मिलेगा।

रेल अवसंरचना को मजबूत करने के लिए रायपुर में 175 करोड़ रुपये की लागत से 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग और मेंटेनेंस सुविधा विकसित की जा रही है। वहीं बोरीदंड-अंबिकापुर दोहरीकरण और बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन का निर्माण भी जारी है। साथ ही रायपुर-विशाखापत्तनम और रायपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से प्रदेश के आधुनिक रेल नेटवर्क को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।


Related Articles