Bilaspur News: धीमी रफ्तार बनी राहत, मालगाड़ी का वैगन बेपटरी होने से टला बड़ा हादसा

Bilaspur News: धीमी रफ्तार बनी राहत, मालगाड़ी का वैगन बेपटरी होने से टला बड़ा हादसा

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक मालगाड़ी का वैगन अचानक पटरी से उतर गया। यह घटना शंकर नगर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के नीचे डाउन लाइन पर हुई। राहत की बात यह रही कि मालगाड़ी की रफ्तार बेहद धीमी थी, जिससे किसी बड़े रेल हादसे की नौबत नहीं आई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के इंजीनियरिंग और तकनीकी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद बेपटरी हुए वैगन को दोबारा ट्रैक पर लाने और रेल यातायात सामान्य करने का काम शुरू किया गया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घटना का ट्रेनों के परिचालन पर सीमित असर पड़ा है। रेल यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं और ट्रैक बहाली का कार्य लगातार जारी है।

फिलहाल रेलवे प्रशासन ने वैगन के बेपटरी होने के कारणों की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।


Related Articles