Chhattisgarh Bhilai News: भिलाई। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा दुर्ग की जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर के नेतृत्व में पाटन विधानसभा के पांचों मंडलों की नवगठित महिला मोर्चा टीम ने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल से उनके सेक्टर-5, भिलाई स्थित निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने सांसद से आशीर्वाद प्राप्त किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
नवगठित कार्यकारिणी की ओर से सांसद विजय बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जहां पद नहीं बल्कि दायित्व मिलता है। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी निष्ठा, सेवा भाव और समर्पण के साथ खरा उतरना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति है, जो समाज में जनजागरण, सेवा और संगठन विस्तार में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा भाजपा की रीति-नीति और विचारधारा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सांसद विजय बघेल ने विश्वास जताया कि महिला मोर्चा की नई टीम उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष दिव्या कालिहारी, गायत्री साहू (सरपंच), अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष मधुकांता साहू, मंडल महामंत्री वर्षा कश्यप, सुनीता साहू, पाटन मंडल अध्यक्ष रेवती सोनकर, ईश्वरी वर्मा, हेमलता पटेल, किरण बंजारे, दीक्षा वैष्णव, सरिता साहू, पूनम, रजनी कुर्रे, जीतेश्वरी सपहा, दीपक साहू, कुम्हारी मंडल अध्यक्ष जुली सिंह, साधना स्वर्णकार, महामंत्री स्वर्णलता साहू, कोषाध्यक्ष जयलक्ष्मी, आरजाम गांव मंडल अध्यक्ष गायत्री यादव, महामंत्री भानुप्रिया साहू, उपाध्यक्ष कोटेश्वरी साहू, दरबार मोखली मंडल अध्यक्ष सविता साहू, महामंत्री संगीता शर्मा, कोमल दुबे, सकुन खैरवार, बबीता शर्मा, प्रभा बंजारे, मीनाक्षी शर्मा सहित महिला मोर्चा के विभिन्न मंडलों की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

