Bhilai News: सांसद विजय बघेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य, सफल संगठनात्मक नेतृत्व की कामना की

Bhilai News: सांसद विजय बघेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य, सफल संगठनात्मक नेतृत्व की कामना की

Chhattisgarh Bhilai News: भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल भाजपा जिला कार्यालय, प्रियदर्शिनी परिसर, सुपेला पहुंचे और पुरुषोत्तम देवांगन से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

सांसद विजय बघेल ने पुरुषोत्तम देवांगन के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल संगठनात्मक जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिल रही है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि पुरुषोत्तम देवांगन भविष्य में भी इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ संगठन एवं जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते रहें। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी जिलाध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।


Related Articles