Trains Cancelled: रसमड़ा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: 10-11 जून को कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Trains Cancelled: रसमड़ा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: 10-11 जून को कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

CG Trains Cancelled: दुर्ग। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन-06 के कमीशनिंग कार्य के लिए विशेष नॉन-इंटरलॉकिंग और प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। इस कार्य के चलते 10 और 11 जून को कई डेमू, मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से संचालित किया जाएगा।

9 जून से शुरू होगा तकनीकी कार्य

रेलवे प्रशासन के अनुसार 9 जून को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के तहत लाइन क्रमांक-05 पर शाम 6 बजे से रात 10:30 बजे तक 4 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा। इसके बाद 10 जून को डाउन मुख्य आउटर संयुक्त लाइन पर भी इसी अवधि का ब्लॉक रहेगा।

मुख्य नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 11 जून को सुबह 11:30 बजे शुरू होकर 12 जून को तड़के 2:30 बजे तक चलेगा। कुल 15 घंटे के इस कार्य के दौरान रेल परिचालन प्रभावित रहेगा।

10 और 11 जून को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी की है। निम्नलिखित गाड़ियां निर्धारित तिथियों में रद्द रहेंगी-

  • 68709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू (10 एवं 11 जून)
  • 68710 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू (11 एवं 12 जून)
  • 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू (10 एवं 11 जून)
  • 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू (10 एवं 11 जून)
  • 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (10 एवं 11 जून)
  • 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया (10 एवं 11 जून)
  • 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बालाघाट (10 एवं 11 जून)
  • 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (10 एवं 11 जून)

दो पैसेंजर ट्रेनें आंशिक रूप से रहेंगी प्रभावित

  • 68705 रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर 10 एवं 11 जून को केवल दुर्ग तक चलेगी। दुर्ग-डोंगरगढ़ खंड में सेवा निरस्त रहेगी।
  • 68706 डोंगरगढ़-बिलासपुर पैसेंजर 10 एवं 11 जून को दुर्ग से संचालित होगी। डोंगरगढ़-दुर्ग खंड में ट्रेन रद्द रहेगी।

यात्रा से पहले स्थिति की जानकारी लेने की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद रसमड़ा स्टेशन पर माल ढुलाई और रेल संचालन व्यवस्था अधिक सुगम एवं सुरक्षित हो सकेगी।


Related Articles