हरिप्रसाद यादव बने श्रीकृष्णा यादव महासभा के बलरामपुर जिला अध्यक्ष, नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू

हरिप्रसाद यादव बने श्रीकृष्णा यादव महासभा के बलरामपुर जिला अध्यक्ष, नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू

Chhattisgarh Balrampur News: बलरामपुर। श्रीकृष्णा यादव महासभा ने हरिप्रसाद यादव को बलरामपुर जिले का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष पी.आर. यदु की सहमति से की गई है। संगठन के महासचिव प्रभारी श्याम नंदन यादव ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

महासभा के अनुसार, इस नियुक्ति का उद्देश्य यादव समाज के कल्याण, विकास और संगठनात्मक एकता को मजबूत करना है। संगठन को उम्मीद है कि हरिप्रसाद यादव के नेतृत्व में बलरामपुर जिले में समाज की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और संगठनात्मक ढांचा और अधिक सशक्त होगा।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री हेमंत यादव ने कहा कि हरिप्रसाद यादव लंबे समय से समाज हित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी समाज सेवा, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे समाज के उत्थान और संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव सरिता यादव ने भी हरिप्रसाद यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाज से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य किया जाएगा। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ने में भी उनकी अहम भूमिका रहेगी।

समर्थकों ने बताया कि हरिप्रसाद यादव सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर हमेशा सक्रिय रहते हैं और समाज के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहे हैं। युवाओं को संगठन से जोड़ने में भी उनका योगदान सराहनीय रहा है।

उनके मनोनयन पर समाज के लोगों, शुभचिंतकों और समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि वे समाज के उत्थान, संगठन विस्तार और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।


Related Articles