कांग्रेस की शिकायत के बाद उतई थाना प्रभारी महेश ध्रुव लाइन अटैच, SI प्रमोद सिन्हा का ट्रांसफर

कांग्रेस की शिकायत के बाद उतई थाना प्रभारी महेश ध्रुव लाइन अटैच, SI प्रमोद सिन्हा का ट्रांसफर

Chhattisgarh News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। उतई थाना प्रभारी निरीक्षक महेश ध्रुव को लाइन अटैच कर दिया गया है। वहीं, उप निरीक्षक (एसआई) प्रमोद सिन्हा का तबादला धमधा कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार उतई थाना प्रभारी महेश ध्रुव और एसआई प्रमोद सिन्हा के खिलाफ शिकायत की जा रही थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उच्च अधिकारियों को शिकायत सौंपी थी।

शिकायतों के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए निरीक्षक महेश ध्रुव को लाइन अटैच कर दिया। वहीं एसआई प्रमोद सिन्हा को उतई थाने से हटाकर धमधा स्थानांतरित कर दिया गया है।

इस कार्रवाई के बाद जिले के राजनीतिक और पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने इसे उनकी शिकायतों पर हुई कार्रवाई बताया है, जबकि पुलिस विभाग की ओर से अब तक इस मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


Related Articles