Cricket Tournament: प्रतापपुर/केवरा। ग्राम केवरा के हाईस्कूल मैदान में भानु एकादश एवं जमतीपारा के खिलाड़ियों के तत्वावधान में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में खेल प्रेमियों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा मैदान देर रात तक उत्सव के माहौल में डूबा रहा। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट और चमचमाती ट्रॉफियों ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अब्दुल मजीद, अरविंद टोप्पो, विशाल गुप्ता (उप सरपंच), रिंकू गुप्ता, शशिकांत गुप्ता (प्राशु मेडिकल), मुकेश ताम्रकार (उमेश होटल), गुड्डू खान, यूसुफ मोमिन, संजय मांझी (माँ भगवती स्क्रीन प्रिंटर्स), राजा हसन, मुकेश देवांगन (एस एम ब्यूटी पार्लर), आरिफ अंसारी (तसलीम किराना), संतोष कसेरा, एजाज अंसारी, मनोज गुप्ता, हेमंत रजवाड़े (हेमंत टेंट हाउस) एवं रघुनाथ (3 डी पेंटिंग आर्टिस्ट) सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया। अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन युवाओं की प्रतिभा निखारने के साथ उन्हें नशे और गलत गतिविधियों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उद्घाटन मैच में तमोर की शानदार जीत
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला तमोर और शांतिनगर की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तमोर की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 104 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अनुज ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 52 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शांतिनगर की टीम तमोर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम मात्र 45 रन पर ऑलआउट हो गई। इस शानदार प्रदर्शन के साथ तमोर ने प्रतियोगिता में दमदार जीत दर्ज कर अपने मजबूत इरादों का परिचय दिया।
16 टीमें ले रहीं हिस्सा
आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। विजेता टीम के लिए 25 हजार रुपए और उपविजेता टीम के लिए 13 हजार रुपए की आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है, जबकि एंट्री फीस 2500 रुपए रखी गई है।
आयोजन को सफल बनाने में भानु एकादश एवं जमतीपारा के खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही। आयोजन समिति में अरसद अली (अर्श मेडिकल स्टोर्स), नंदू रजवाड़े, नीलू मसाला, अनिकेश, दीपेश, शिव पैकरा, राजेश पैकरा, बल्लू खान (बल्लू लाइट्स एंड फ्रूट), उमेश रजवाड़े, वसीम खान, शैलेंद्र रजवाड़े, विकास रजवाड़े, विकास गुप्ता, इजहार खान, प्रवेश कुमार, शिवप्रसाद सागर, सूर्या, अश्वनी रजवाड़े, टीकेश्वर रजवाड़े एवं समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।
आयोजन समिति ने खिलाड़ियों, अतिथियों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

