रायपुर में मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप: नशा करने से रोकने पर परिवार पर चाकू से हमला, 3 घायल

रायपुर में मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप: नशा करने से रोकने पर परिवार पर चाकू से हमला, 3 घायल

CG Crime News: रायपुर। राजधानी रायपुर के पारस नगर इलाके में देर रात मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। घर के सामने नशा करने से मना करने पर बदमाश साहिल खान और उसके पिता इस्माइल ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में पति-पत्नी और उनका बेटा घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, हमले में अरुण साहू, उनकी पत्नी रजनी साहू और बेटे अनुज साहू घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल अरुण साहू और अनुज साहू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

नशा करने से रोकने पर बढ़ा विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी इलाके में बैठकर नशा कर रहे थे। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने चाकू निकालकर परिवार पर हमला कर दिया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही Raipur Police की गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए ADCP सेंट्रल और ACP कोतवाली समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी साहिल खान और उसके पिता इस्माइल को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


Related Articles