भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

पाटन-अमलेश्वर। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत जनपद क्षेत्र क्रमांक-04 के उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार साहू के चुनाव कार्यालय का ग्राम पाहंदा (अ) में विधिवत शुभारंभ किया गया। चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में ऐतिहासिक जीत का संकल्प लेते हुए जोरदार प्रचार अभियान की शुरुआत की।

कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से “झोपड़ी छाप” पर मुहर लगाकर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की जा रही है।

चुनाव कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के चेयरमैन एवं विधानसभा प्रभारी राजीव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया तथा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार अभियान का विधिवत आगाज किया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, चुनाव प्रभारी दिलीप साहू, उपकार चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष अमलेश्वर कमलेश चंद्राकर, मंडल प्रभारी राहुल पंडित, जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष कीर्ति नायक, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष हर्षा चंद्राकर, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर अध्यक्ष दयानंद सोनकर, सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाड़े, जनपद पंचायत पाटन सभापति प्रणव शर्मा, मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, महामंत्री कैलाश यादव, धर्मेंद्र कौशिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, लोकमनी चंद्राकर, मोहन साहू, ग्राम सांकरा सरपंच रवि साहू, गायत्री साहू, ग्राम झीट सरपंच रुपेंद्र “राजू” साहू, जिला भाजपा प्रवक्ता रितेश शर्मा, सुरेश निषाद, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, सरपंच इसरावती ठाकुर, पूर्व सरपंच मोहन साहू, कुलेश्वर निर्मलकर, चेतन देवांगन, भारत साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने संगठन की एकजुटता और अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासन और संगठन की ताकत से आगे बढ़ने वाली पार्टी है तथा किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल सुरेंद्र साहू का नहीं, बल्कि भाजपा की विचारधारा, विकास और जनसेवा का चुनाव है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करना होगा।

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का समर्थन यह संकेत दे रहा है कि क्षेत्र की जनता विकास और सुशासन के पक्ष में खड़ी है। वहीं चुनाव प्रभारी दिलीप साहू ने कहा कि भाजपा संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है और प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता सक्रियता से काम कर रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने तथा जनपद पंचायत पाटन में विकास की नई दिशा देने का संकल्प लिया।


Related Articles