Chhattisgarh News: रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री ने दुर्ग के दीपक नगर स्थित में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। बढ़ती छात्र संख्या और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता को देखते हुए विद्यालय में नए कक्षों का निर्माण कराया जा रहा है।
मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि इस निर्माण कार्य से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि यह अधोसंरचना विकास विद्यालय की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने पर जोर
स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और सर्वसुलभ बनाने के लिए लगातार प्रभावी प्रयास कर रही है। स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में बेहतर शिक्षा, आधुनिक संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार विद्यालयों में अधोसंरचना विकास, आधुनिक शिक्षण सुविधाओं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण पर विशेष ध्यान दे रही है, ताकि छात्र भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बन सकें।
कार्यक्रम में, जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय परिवार एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

