जबलपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 96 मामलों में 6 करोड़ की पेनाल्टी, एक केस में 40 लाख से ज्यादा जुर्माना

जबलपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 96 मामलों में 6 करोड़ की पेनाल्टी, एक केस में 40 लाख से ज्यादा जुर्माना

Major Crackdown on Illegal Mining in Jabalpur : जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों पर करोड़ों रुपए की पेनाल्टी लगाई है।

जानकारी के अनुसार, माइनिंग विभाग द्वारा कलेक्टर न्यायालय में दर्ज कराए गए कुल 96 मामलों की सुनवाई के बाद करीब 6 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इनमें एक मामले में ही 40 लाख रुपए से अधिक की पेनाल्टी ठोकी गई है।

बताया जा रहा है कि यह बड़ी कार्रवाई अभिलाष तिवारी एवं अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज प्रकरणों में की गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई माना जा रहा है।

दरअसल, खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन और परिवहन से जुड़े इस मुख्य मामले को वर्ष 2022 में दर्ज कराया था। इसके बाद से कलेक्टर कोर्ट में लगातार सुनवाई चल रही थी। अब फैसले के बाद अवैध खनन में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है।

प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Related Articles