Chhattisgarh Surajpur Crime News: सूरजपुर। ग्राम चन्द्रमेढ़ा निवासी महेन्द्र टोप्पो की जमीन के हिस्से को लेकर विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। दिनांक 17.04.2026 को महेन्द्र टोप्पो को उनके बड़े पिता धरमदेव टोप्पो और भाभी सुषमा टोप्पो ने ईंट से मारपीट कर गंभीर चोटें पहुँचाईं। मामले की रिपोर्ट कलेश्वर टोप्पो ने चौकी चेन्द्रा में दर्ज कराई।
आरोपी पिता-पुत्र और भाभी के खिलाफ अपराध क्रमांक 85/2026, धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। चोटिल महेन्द्र टोप्पो का उपचार पहले सीएचसी भैयाथान, फिर जिला अस्पताल अम्बिकापुर और संकल्प हॉस्पिटल में किया गया, लेकिन स्थिति सुधर नहीं सकी। 08.05.2026 को उनकी मृत्यु हो गई।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत को हत्यात्मक प्रकृति का बताया गया। इसके बाद चौकी चेन्द्रा पुलिस ने मामले में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस जोड़ते हुए आरोपियों धरमदेव टोप्पो (उम्र 60 वर्ष) और सुषमा स्वराज टोप्पो (उम्र 43 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया।
घटना में प्रयुक्त ईंट भी आरोपियों के निशानदेही पर जप्त कर ली गई। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी केश्वर मरावी, प्रधान आरक्षक राजकुमार सिंह, लालमन राजवाड़े, आरक्षक कमलेश्वर सिंह, दीपक खलखो, मनोज जायसवाल, जगत पैंकरा और महिला आरक्षक आशा लकड़ा सक्रिय भूमिका में रहे।

