Gold and Silver Price Today: मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिल रही है। हफ्ते के दूसरे दिन, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी हल्की बढ़त लेकर हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। सुबह 10.43 बजे के आसपास 5 जून की डिलीवरी वाला सोना 0.15 प्रतिशत (226 रुपये) की बढ़त के साथ 1,49,565 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। जबकि, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें 0.21 प्रतिशत (517 रुपये) की बढ़त के साथ 2,44,412 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में मामूली तेजी
मंगलवार को 5 जून की डिलीवरी वाला सोना तेजी के साथ 1,49,749 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, जो पिछले सोमवार को 1,49,339 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था। आज कारोबार के दौरान सोने की कीमत 1,49,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,49,228 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका है। वहीं दूसरी तरफ, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें आज गिरावट के साथ 2,43,426,699 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुली, जो सोमवार को 2,43,895 रुपये के भाव पर बंद हुई थी। आज कारोबार के दौरान, चांदी का भाव 2,44,412 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,42,907 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।
सोमवार को सर्राफा बाजार में चांदी ने मारी थी लंबी छलांग
बताते चलें कि सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में जहां बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं दूसरी ओर, चांदी के दाम में बड़ी उछाल देखने को मिली थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 6800 रुपये (2.8 प्रतिशत) की बड़ी बढ़त के साथ 2,49,500 रुपये प्रति 1 किलोग्राम पर पहुंच गई थी। चांदी के अलावा, दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में 2000 रुपये (1.3 प्रतिशत) की गिरावट हुई और ये 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।

