Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। रायपुर में लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। शुक्रवार देर रात जारी सूची में कई सक्रिय और पुराने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सूची के अनुसार, पियूष ठाकुर को भाटागांव युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं चंगोराभांटा निवासी आर्यन मिश्रा को लाखेनगर मंडल का महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा जय शर्मा को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों से बृजमोहन अग्रवाल ने मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी को संगठन के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने और पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने की सलाह दी।
पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि नई टीम के गठन से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में युवा मोर्चा की भूमिका और प्रभावी होगा।

