रायपुर। इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन से संबद्ध स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन छत्तीसगढ़ द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिन के अवसर पर रायपुर में व्याख्यानमाला आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम में देश और प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों में लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप पत्रकारिता की चुनौतियों, विज्ञान और टेक्नॉलजी के बदलाव के कारण प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और सोशल मीडिया पर बढ़ते दबाव, और सरकारों व बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रभाव पर विचार विमर्श किया जाएगा।
इस व्याख्यानमाला में विचार प्रस्तुत करेंगे:
सेवा निवृत्त आईएएस व संपादक ‘छत्तीसगढ़ मित्र’ डॉ. सुशील त्रिवेदी
सेवा निवृत्त आईपीएस एस.के. पासवान
अधिवक्ता एवं समाजसेवी फ़ैज़ल रिज़वी
सामाजिक कार्यकर्ता मंजीत कौर बल
लेखक, अधिवक्ता और केंद्रीय विद्यालय से सेवा निवृत्त प्राचार्य डॉ. नंदन
यूनियन के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम के अंत में राज्य के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी संपन्न होगा।
संविधान, लोकतंत्र और पत्रकारिता में रुचि रखने वाले सभी साथी 14 अप्रैल, शाम 4 बजे, डायोसिस हॉल, राज भवन के पास, सिविल लाईन रायपुर में सादर आमंत्रित हैं।

