Census in Chhattisgarh: रायपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी जनगणना को लेकर गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ और जनगणना कार्य निदेशक कार्तिकेय गोयल ने पत्रकार वार्ता में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राज्य में जनगणना दो चरणों में होगी:
पहला चरण: मकान सूचीकरण और मकानों की गणना, 1 मई से 30 मई 2026 तक।
दूसरा चरण: जनसंख्या गणना, फरवरी 2027 में।
इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। नागरिक स्वयं ऑनलाइन जानकारी भर सकेंगे। स्व-गणना की सुविधा 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध रहेगी, जिसके बाद प्रत्येक व्यक्ति को SE ID जनरेट किया जाएगा। इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे।
यदि कोई व्यक्ति मध्य प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में छत्तीसगढ़ में नौकरी कर रहा है, तो उसकी गणना मूल निवास के आधार पर ही होगी।
जनगणना कार्य निदेशक कार्तिकेय गोयल ने बताया कि यह स्वतंत्रता के बाद की आठवीं जनगणना होगी और इसमें जातिगत जनगणना भी शामिल होगी, जो दूसरे चरण में की जाएगी।

