Chhattisgarh Patna News: पाटन। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पखवाड़ा के द्वितीय चरण के अंतर्गत पाटन क्षेत्र में “गांव चलो, घर चलो अभियान” का भव्य आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत ग्राम बटरेल, जामगांव (आर), भरर, सुरपा, बेल्हारी और किकिरमेटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सघन जनसंपर्क किया।
कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठकर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। मुख्य रूप से महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, और नल-जल योजना जैसे लाभकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के तहत राम लला दर्शन के विषय पर भी चर्चा की गई।
इस अभियान में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख नेताओं में कमलेश साहू (मंडल अध्यक्ष, जामगांव आर), कल्पना नारद साहू (सभापति, जिला पंचायत), रामकुमार चन्द्राकर (जनपद सदस्य, पाटन) और अन्य शामिल थे। ग्राम स्तर पर भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और हितग्राही उपस्थित रहे, जिसमें जेठूराम निषाद (सरपंच प्रतिनिधि) और स्थानीय ग्रामीण प्रमुख रूप से शामिल थे।
भाजपा का यह अभियान ग्रामीण जनसंपर्क और योजनाओं की जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, जिससे गांवों में पार्टी की पैठ और लोगों तक सरकारी योजनाओं की पहुँच मजबूत हुई।

