धारदार चाकू के साथ दो आरोपी रेहान खान और संजू साहू उर्फ छोटू गिरफ्तार, पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी दर्ज

धारदार चाकू के साथ दो आरोपी रेहान खान और संजू साहू उर्फ छोटू गिरफ्तार, पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी दर्ज

Chhattisgarh Crime News: रायपुर। थाना खमतराई पुलिस ने दिनांक 11 अप्रैल 2026 को धारदार चाकू लेकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नार्थ जोन क्षेत्र में लगातार असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर निगरानी रखी जा रही है।

सूचना मिलने पर खमतराई पुलिस टीम ने भनपुरी मेन रोड पर रेहान खान (21 वर्ष) को पकड़ा, जिसके कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 245/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। रेहान खान के ऊपर पूर्व में भी मारपीट का प्रकरण दर्ज है।

इसी प्रकार, पाटीदार भवन, भनपुरी के पास संजू साहू उर्फ छोटू (23 वर्ष) को भी चाकू के साथ पकड़ा गया। उसके कब्जे से भी एक धारदार चाकू जप्त किया गया और उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 246/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। संजू साहू पहले मारपीट और आबकारी एक्ट के प्रकरणों में जेल जा चुका है।

दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर कड़ी नकेल कसने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की है।


Related Articles