BJP Gaon Chalo Ghar Chalo Campaign Jamgaon भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पखवाड़ा के द्वितीय चरण के अंतर्गत “गांव चलो-घर चलो अभियान” के तहत जामगांव (आर) क्षेत्र में व्यापक जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत ग्राम असोगा, कौही, बोरेन्दा और रानीतराई में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया गया।
अभियान के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें विशेष रूप से महतारी वंदन योजना के तहत हितग्राहियों को KYC प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया गया ताकि उन्हें नियमित लाभ मिल सके। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास आवंटन की प्रगति पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में नल-जल योजना के माध्यम से हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के संकल्प को दोहराया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना और किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
इस जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसमें मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, तहसील साहू संघ अध्यक्ष लालेश्वर साहू, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा सहित युवा, महिला एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी शामिल रहे।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे। बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी को उपयोगी बताते हुए इस पहल की सराहना की।

