मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर लगी आग, समय रहते पाया गया काबू

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर लगी आग, समय रहते पाया गया काबू

Mumbai Latest News: मुंबई | महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई के प्रसिद्ध छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आग लगने की घटना सामने आई है। प्राथमिक रूप से सामने आई जानकारी के अनुसार, मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल वन पर मौजूद सीटिंग एरिया में आग लगी है। ये घटना गुरुवार को शाम 6 बजे के करीब की बताई जा रही है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में अब तक क्या कुछ जानकारी सामने आई है।

कैसे लगी आग?
मुंबई फायर ब्रिगेड सेवा के अधिकारी रविंद्र अंबुलगेकर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आग टर्मिनल के केबल ट्रे और स्विच बॉक्स में लगी थी। बताया जा रहा है कि आग टर्मिनल के ग्राउंड फ्लोर तक ही सीमित रही। आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही मुंबई अग्निशमन विभाग, पुलिस और वार्ड कर्मचारी तुरंत आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे।

मुंबई एयरपोर्ट पर आग का वीडियो वायरल
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल वन पर सिटिंग एरिया में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हवाई अड्डे के अंदर घना धुआं देखा गया है।पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं… औपचारिक जानकारी अपेक्षित है।


Related Articles