जोरा आंतरिक मार्ग के नवनिर्माण के लिए शासन ने बजट में दी मंजूरी, विधायक अनुज शर्मा ने कहा- यह सड़क जोरा के विकास की जीवनरेखा बनेगी

जोरा आंतरिक मार्ग के नवनिर्माण के लिए शासन ने बजट में दी मंजूरी, विधायक अनुज शर्मा ने कहा- यह सड़क जोरा के विकास की जीवनरेखा बनेगी

धरसींवा विधायक अनुज शर्मा की सक्रिय पहल के परिणामस्वरूप जोरा क्षेत्र के आंतरिक मार्ग के नवनिर्माण के लिए बजट में स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना के तहत 5.57 किलोमीटर लंबी सड़क का डामरीकरण, कांक्रीटीकरण और सड़क के साथ व्यवस्थित नाली निर्माण कार्य शामिल है।

लंबे समय से जर्जर स्थिति के कारण मार्ग पर आवागमन में लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। विधायक शर्मा ने बजट सत्र 2025-26 में इस मार्ग को प्राथमिकता से शामिल करने की मांग की थी। स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रवासियों को धूल और कीचड़ से मुक्ति मिलेगी और यातायात सुगम होगा।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि यह सड़क केवल ढांचा नहीं है, बल्कि जोरा के विकास की जीवनरेखा बनेगी। उनका उद्देश्य धरसींवा विधानसभा के हर कोने को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य धरातल पर पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा।

इस घोषणा के बाद जोरा और आसपास के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। नागरिकों ने विकास कार्यों के प्रति विधायक के समर्पित प्रयासों की सराहना की।

Read More : छत्तीसगढ़ महिला आयोग ने की जनसुनवाई, मातृत्व अवकाश और भरण-पोषण से जुड़े 5 से ज्यादा मामलों की सुनवाई की


Related Articles