Film Shooting in Raipur: रायपुर: भारतीय सिनेमा में एक नई और दिलचस्प डार्क कॉमेडी फिल्म लिव, लव एंड लाफ जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाली है। अमित जैन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में मजबूत कहानी के साथ दमदार स्टार कास्ट और तकनीकी टीम नजर आएगी।
फिल्म की खास बात यह है कि इसे पूरी तरह रायपुर की सड़कों और घाटों पर शूट किया गया है, जिससे इसे एक प्रामाणिक और यथार्थवादी रूप देने की कोशिश की गई है।
इस फिल्म के जरिए केतकी लीड हेरोइन के रूप में डेब्यू कर रही हैं। उनके साथ आशुतोष शुक्ला, पारस नागपाल, हर्षांत शर्मा और अनुष्का मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं विलन के किरदार में श्वेता पड्डा ने अपने अभिनय का जादू बिखेरा है।
फिल्म की कहानी कर्ज़ में डूबे तीन दोस्तों और एक दिल टूटी अमीर लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मिलकर “अंडरग्राउंड सुसाइड ब्यूरो (USB)” बनाते हैं। इसी अजीबोगरीब सफर में उन्हें जिंदगी की असली कीमत का एहसास होता है।
फिल्म में संजय महानंद, अंजलि सिंह चौहान, अनुपम वर्मा, लता साहू और ज्योत्सना ताम्रकार सहित कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।
तकनीकी टीम की बात करें तो क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में रघुवीर, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हेमेंद्र राजपूत और लाइन प्रोड्यूसर विवेक चौहान ने जिम्मेदारी संभाली है। निर्देशन टीम में एसोसिएट डायरेक्टर बॉबी सोनी, असिस्टेंट डायरेक्टर्स रवि शंकर ठाकुर और उतरा शामिल हैं।
फिल्म को स्टाइलिश ‘टीयल एंड ऑरेंज’ कलर पैलेट में शूट किया गया है, जिसे गौरव सदोरिया ने कैमरे में कैद किया है। सेकंड कैमरा नीरज और फोकस राहुल वर्मा ने संभाला है। वहीं कॉस्ट्यूम डिजाइनर करुणा देवांगन, मेकअप आर्टिस्ट कांता, डोली और एलीना तथा साउंड रिकॉर्डिस्ट अनमोल ने फिल्म को यथार्थवादी बनाने में अहम योगदान दिया है।
यह फिल्म अपनी अनोखी कहानी और डार्क कॉमेडी के अंदाज के चलते दर्शकों के लिए एक नया सिनेमाई अनुभव लेकर आने का दावा कर रही है।

