भिलाई में पुलिस की मुस्तैदी, चेन छीनकर भाग रहे युवक को मौके पर पकड़ा, महिला की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से वारदात फेल

भिलाई में पुलिस की मुस्तैदी, चेन छीनकर भाग रहे युवक को मौके पर पकड़ा, महिला की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से वारदात फेल

Bhilai Chain Snatching Case भिलाई के सेक्टर-6 स्थित जुबली पार्क के पास रविवार रात करीब 8:30 बजे चेन स्नेचिंग की वारदात को पुलिस की मुस्तैदी ने नाकाम कर दिया। पैदल टहल रही एक महिला के गले से चेन खींचकर भाग रहे युवक को पुलिस ने मौके पर ही दौड़कर पकड़ लिया और छीनी गई चेन भी बरामद कर ली गई।


जानकारी के अनुसार, महिला रोज की तरह जुबली पार्क के पास टहल रही थी, तभी एक युवक पीछे से आया और अचानक उसके गले से चेन खींचकर भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास हड़कंप मच गया। उसी दौरान क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी अपनी टीम के साथ मौके के पास ही मौजूद थे।


महिला की आवाज सुनते ही सीएसपी और उनकी टीम तुरंत सक्रिय हो गई और आरोपी का पीछा किया। कुछ ही दूरी पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से छीनी गई चेन भी बरामद कर ली गई।


पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान 22 वर्षीय हर्ष चंद्राकर निवासी खुर्सीपार, भिलाई के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अचानक वारदात को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस की तत्परता के चलते वह भागने में सफल नहीं हो सका।
पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाई है और उसके खिलाफ चेन स्नेचिंग का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में लगातार पेट्रोलिंग के कारण इस तरह की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई संभव हो पा रही है।


Related Articles