बिलासपुर में हाईप्रोफाइल जुआ फड़ का खुलासा, पुलिस ने 9 जुआरियों को दबोचा, 84 हजार नकद और लग्जरी कारें जब्त

बिलासपुर में हाईप्रोफाइल जुआ फड़ का खुलासा, पुलिस ने 9 जुआरियों को दबोचा, 84 हजार नकद और लग्जरी कारें जब्त

Bilaspur Gambling Raid News बिलासपुर के नेहरू नगर स्थित जनता कंस्ट्रक्शन कार्यालय में पुलिस ने जुआ खेलते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार देर रात की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 84,400 रुपए नकद, 13 मोबाइल फोन और चार लग्जरी कारें जब्त की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 45.84 लाख रुपए आंकी गई है।


सिविल लाइन पुलिस को स्मार्ट रोड पर स्थित कार्यालय के बाहर बीएमडब्ल्यू, थार, ग्लेंजा और क्रेटा जैसी महंगी गाड़ियों का जमावड़ा देखकर संदेह हुआ। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी, जिसके बाद मौके पर जुआ खेलते हुए लोगों को पकड़ लिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए वीडियोग्राफी कराई और उनसे भविष्य में जुआ न खेलने की शपथ भी दिलवाई। यह पूरी कार्रवाई एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।


सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत साहू के अनुसार, जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए नौ आरोपियों में चंद्रप्रकाश पांडेय, सागर मंगेशकर, नितेश चंद्र शर्मा, दुर्गेश सारथी, अखिलेश त्रिवेदी, अमन धर, आशीष खूंटे, रोशन सोनी और सृजन शर्मा शामिल हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


Related Articles