दुर्ग में फर्जी आईडी से महिला को किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर फोटो मॉर्फ कर वायरल करने की धमकी देता था

दुर्ग में फर्जी आईडी से महिला को किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर फोटो मॉर्फ कर वायरल करने की धमकी देता था

Durg Crime News दुर्ग पुलिस ने साइबर अपराध के एक गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर एक महिला की तस्वीरों से छेड़छाड़ की और उन्हें वायरल करने की धमकी दी। यह कार्रवाई थाना उतई पुलिस ने की।

पीड़िता ने 15 मार्च 2026 को थाना उतई में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी से उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद आरोपी ने पीड़िता से बातचीत शुरू की और बाद में व्हाट्सएप पर अश्लील तस्वीरें भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने पीड़िता की तस्वीरों को आपत्तिजनक तरीके से एडिट कर इंस्टाग्राम स्टोरी और मैसेज के जरिए वायरल करने की धमकी दी।

जांच में सामने आया कि आरोपी लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था और तस्वीरों को मॉर्फ कर अश्लील सामग्री के साथ प्रसारित कर रहा था। पुलिस ने इस गंभीर मामले में आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध दर्ज किया और तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया ट्रैकिंग की मदद से आरोपी की पहचान की।

पुलिस ने आरोपी को बालोद जिले के ग्राम कोहगाटोला से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने तीन अलग-अलग फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर यह अपराध किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और चैटिंग से जुड़े महत्वपूर्ण स्क्रीनशॉट जब्त किए हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read More : दुर्ग में दो मामले में बड़ी कार्रवाई, नशे की अवैध बिक्री करने वाले 2 गिरफ्तार, घरेलू विवाद में महिला पर हमला करने वाला भी धराया


Related Articles