Khelo India Tribal Games 2026 : पुरुष फुटबॉल के सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

Khelo India Tribal Games 2026 : पुरुष फुटबॉल के सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के पुरुष फुटबॉल सेमीफाइनल मुकाबलों में छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई। स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम, कोटा में खेले गए मुकाबलों में छत्तीसगढ़ ने अरुणाचल प्रदेश को 3-2 से हराया। पहले हाफ में छत्तीसगढ़ ने 2-0 की बढ़त बनाई, जबकि दूसरे हाफ में अरुणाचल प्रदेश ने वापसी की कोशिश की, लेकिन छत्तीसगढ़ ने बढ़त बनाए रखी और जीत दर्ज की।

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पश्चिम बंगाल ने गोवा को 5-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैच में उम्दा खेल दिखाया और दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।

इस अवसर पर केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान भारतीय खेल प्राधिकरण के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव, खेल विभाग के सचिव यशवंत कुमार, विभागीय अधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य, बड़ी संख्या में खिलाड़ी और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Read More : भटगांव में पानी की कमी और अवैध सिंटेक्स कनेक्शन पर वार्डवासियों का गुस्सा फूटा, प्रशासन ने समाधान का दिया आश्वासन


Related Articles