नक्सलवाद समाप्ति पर भाजयुमो ने दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया, राहुल टिकरिहा ने कहा- बस्तर के युवा अब राज्य और देश के विकास में देंगे योगदान

नक्सलवाद समाप्ति पर भाजयुमो ने दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया, राहुल टिकरिहा ने कहा- बस्तर के युवा अब राज्य और देश के विकास में देंगे योगदान

BJYM Event In Raipur रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने नक्सलवाद मुक्त भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी पूरी सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश अब नक्सलवाद से मुक्त हो गया है और इसके लिए सैकड़ों जवानों ने अपनी शहादत दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के लगातार प्रयासों के कारण यह संभव हुआ।

राहुल टिकरिहा ने बताया कि नक्सलवाद का समूल नाश करने के लिए केंद्र सरकार ने एक समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित किया और बस्तर क्षेत्र से नक्सलवाद हटने के बाद अब वहां के युवा खुलकर अपनी सांस्कृतिक विरासत को प्रचारित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर के युवा UPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर जल्द ही विकसित क्षेत्र बनेगा और छत्तीसगढ़ विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद मुक्त बनाने के लक्ष्य को केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री, सुरक्षा बल और जनता के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।

छत्तीसगढ़ में नक्सल मुक्त होने के ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा रायपुर शहर जिला ने वीर जवानों की स्मृति में दीपदान और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। जय स्तंभ चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अमित मैशेरी, जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, भाजयुमो प्रदेश मंत्री विशाल पांडे, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी, प्रणय साहू, शंकर साहू, उपाध्यक्ष आशीष आहूजा, राहुल यादव, प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका अन्नू ठेठवार, अन्वेष पांडे, विशाल शुक्ला, कृष्णा देवांगन, गुरमीत सिंह, सत्यम पांडे, अनुराग साहू, विजय रेलवानी, मंडल अध्यक्ष राज गायकवाड़, शुभांकर द्विवेदी, जितेंद्र साहू, राहुल वर्मा, भरत कुंडे, मनीष साहू, योगी साहू, संजय नागर, सोनू रेलवानी और प्रशांत जगत, सौरभ वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में दीपदान और श्रद्धांजलि अर्पित कर वीर जवानों की स्मृति में सम्मान व्यक्त किया गया और नक्सलवाद मुक्त भारत के ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने का संकल्प लिया गया।

Read More : ऑक्सीजन जोन बनने के बाद इतवारी बाजार पर संकट, व्यापारियों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, सैकड़ों लोगों ने पैदल मार्च निकालकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन


Related Articles