गांव चलो अभियान के तहत गोंदा में कांग्रेस की बैठक, पूर्व मंत्री प्रेमसाय टेकाम रहे मौजूद, कार्यकर्ताओं ने चुनाव तैयारी और एकजुटता पर लिया संकल्प

गांव चलो अभियान के तहत गोंदा में कांग्रेस की बैठक, पूर्व मंत्री प्रेमसाय टेकाम रहे मौजूद, कार्यकर्ताओं ने चुनाव तैयारी और एकजुटता पर लिया संकल्प

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोंदा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार “गांव चलो अभियान” के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सोमवार, 30 मार्च 2026 को आयोजित इस बैठक में पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक के दौरान बूथ कमेटी और पंचायत स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सक्रिय कार्यकर्ताओं का गठन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुमार सिंह देव और बनवारी लाल गुप्ता की उपस्थिति भी रही। आयोजन मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह और सेक्टर प्रभारी सुखराम सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर चंद्रपाल यादव, ब्रिजलाल विश्वकर्मा, छोटेलाल रजक, रामसाय राजवाड़े, शिवजनक काशीपुरी, बाबूलाल राजवाड़े, आजुक राजवाड़े, झुनुलाल राजवाड़े, सुशील खलखो, बुधन बैगा, मनमोहन देवांगन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Related Articles