रायपुर में पासपोर्ट सेवा केंद्र का पता बदला, 6 अप्रैल से इस स्थान पर मिलेगा पासपोर्ट संबंधित सेवाओं का लाभ

रायपुर में पासपोर्ट सेवा केंद्र का पता बदला, 6 अप्रैल से इस स्थान पर मिलेगा पासपोर्ट संबंधित सेवाओं का लाभ

Raipur Passport Seva Kendra Address Change रायपुर में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) को नए स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है। वर्तमान में पंडरी स्थित श्याम प्लाजा में संचालित यह केंद्र अब तेलीबांधा मेन रोड स्थित वन हाई स्ट्रीट की दूसरी मंजिल में संचालित होगा। नया पासपोर्ट सेवा केंद्र 6 अप्रैल 2026 से अपने नए पते पर कार्य करना शुरू कर देगा।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय रायपुर के अनुसार, जिन आवेदकों ने 6 अप्रैल 2026 या उसके बाद की तिथि के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र में अपॉइंटमेंट लिया है, उन्हें अपने निर्धारित समय और तिथि के अनुसार नए पते पर उपस्थित होना होगा। अधिकारियों ने आवेदकों से अपील की है कि वे अपनी आवेदन रसीद में दिए गए निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।


Related Articles