Chhattisgarh 108 Ambulance Service News रायपुर में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा के अंतर्गत 380 नई एम्बुलेंसों की शुरुआत की जा रही है। इस पहल के तहत 375 इमरजेंसी एम्बुलेंस दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक त्वरित चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से तैनात की जाएंगी, जबकि 5 अत्याधुनिक नियो-नेटल एम्बुलेंस नवजात शिशुओं की सुरक्षित शिफ्टिंग के लिए उपलब्ध रहेंगी।
इन एम्बुलेंसों का शुभारंभ 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे नवा रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस पहल को प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राज्य सरकार का उद्देश्य इस योजना के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक त्वरित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।



